9 साल बाद लौटा ‘शिवम’, रिलीज हुआ ‘आवारापन 2’ का दमदार ट्रेलर

4
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

मुंबई। इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। मेकर्स ने अपने वादे के मुताबिक 6 अगस्त सुबह 11:11 बजे ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब 19 साल बाद फिल्म आवारापन का सीक्वल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है।

करीब 1 मिनट 25 सेकंड लंबे ट्रेलर में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, हिंसक संघर्ष और बदले की कहानी की झलक देखने को मिलती है। इमरान का इंटेंस लुक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत है। वहीं, शबाना आजमी समेत अन्य कलाकार भी निगेटिव और रहस्यमयी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में इमरान हाशमी का फिट और सिक्स-पैक लुक भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

फिल्म को लेकर हाल ही में रिलीज डेट टलने की अफवाहें भी सामने आई थीं। इस पर निर्माता विशेष भट्ट ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान स्पष्ट किया कि फिल्म की रिलीज डेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सितंबर तक फिल्म टलने की खबरें पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं।

निर्देशक नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। विशेष भट्ट प्रोडक्शंस और विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish