तकनीकी शिक्षण संस्थानों में लागू होगा शैक्षणिक कैलेंडर, रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती: डॉ. धन सिंह रावत

5
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

देहरादून। उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. रावत ने सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक कैलेंडर को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही के साथ संचालित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में तकनीकी शिक्षण संस्थानों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। साथ ही तकनीकी विश्वविद्यालय के सभी छह परिसरों तथा प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish