भारी बारिश का अलर्ट: बागेश्वर में 30 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

8
0 0
Read Time:1 Minute, 8 Second

बागेश्वर। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन गुरुवार, 30 जुलाई को जनपद बागेश्वर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish