राज्यपाल ने किया ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक’ का वर्चुअल लोकार्पण

8
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक’ का वर्चुअल लोकार्पण किया। भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के नाम पर समर्पित यह भवन शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को समर्पित एक महत्वपूर्ण संस्थान के रूप में विकसित किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह अकादमिक ब्लॉक केवल एक शैक्षणिक भवन नहीं, बल्कि अनुशासन, ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने वाला केंद्र है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, कौशल आधारित एवं शोधोन्मुख शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड औषधीय एवं सुगंधित वनस्पतियों की समृद्ध प्राकृतिक विरासत से समृद्ध राज्य है। यदि इस विरासत को वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए तो प्रदेश औषधि एवं फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि इस अकादमिक ब्लॉक से तैयार होने वाले युवा शोध, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, अनुसंधान और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान भी किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish