मौसम विभाग का 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

8
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून ने 29 और 30 जुलाई को उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

आईएमडी के अनुसार 29 जुलाई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं 30 जुलाई को बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल जिलों में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव संसाधनों को तैयार रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish