उत्तराखंड, हरियाणा और यूपी की SDRF का संयुक्त मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मिली मजबूती

7
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

देहरादून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार मंगलवार को देहरादून के मुंडिया गांव में एसडीआरएफ उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमों ने संयुक्त आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास (जॉइंट डिजास्टर रिस्पॉन्स एक्सरसाइज) का सफल आयोजन किया। भूस्खलन और बादल फटने की काल्पनिक आपदा पर आधारित इस अभ्यास का उद्देश्य अंतरराज्यीय समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, संसाधनों के साझा उपयोग और राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना रहा।

मॉक अभ्यास के दौरान एसडीआरएफ की टीमों ने रोप रेस्क्यू, कोलैप्स्ड स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (CSSR), सर्च एंड रेस्क्यू, रिवर क्रॉसिंग, विक्टिम एक्सट्रैक्शन, कैजुअल्टी इवैक्यूएशन, मेडिकल रिस्पॉन्स, कम्युनिकेशन और इंसिडेंट साइट मैनेजमेंट जैसी आधुनिक आपदा प्रबंधन तकनीकों का सफल प्रदर्शन किया।

अभ्यास के दौरान विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया गया, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।

मॉक ड्रिल के अंत में उपस्थित ऑब्जर्वर्स ने पूरे अभ्यास का मूल्यांकन किया और भविष्य में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के संयुक्त अभ्यास विभिन्न राज्यों की एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish