टिहरी में भारी बारिश का असर, रानीचौरी-नकोट और रानीचौरी-खंडकरी मार्ग पूरी तरह बंद

1
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दो प्रमुख सड़क मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए बंद हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से इन मार्गों पर यात्रा न करने तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीचौरी–नकोट मार्ग और रानीचौरी–खंडकरी मार्ग पर भारी वर्षा के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से मार्गों को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मार्ग खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish