हरित देहरादून के संकल्प को मिली नई मजबूती, जल संस्थान परिसर में हुआ वृक्षारोपण

3
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित देहरादून’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखण्ड जल संस्थान के अनुरक्षण खण्ड, देहरादून इकाई के कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर भी बल दिया।

अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधे के संरक्षण का संकल्प ले, तो हरित एवं स्वच्छ देहरादून का लक्ष्य जल्द ही साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित आवरण के विस्तार के लिए सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish