पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम धामी ने किया स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की होगी रक्षा

6
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के लाखों युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती एवं परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा, दोषियों को समयबद्ध एवं कड़ी सजा मिलेगी तथा भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा ईमानदारी से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के हित सुरक्षित रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish