अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारत का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री धामी ने विजेता विद्यार्थियों को दी बधाई

15
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 37वें अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड और 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 37वें अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय टीम ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक, जबकि 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में सभी चार स्वर्ण पदक जीतकर भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, अथक परिश्रम, समर्पण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के लाखों युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने और वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish