मुख्यमंत्री धामी ने जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों से किया संवाद

11
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर के जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कर ग्रामीण विकास, जनकल्याण और पंचायतों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, जनभागीदारी और पंचायतों को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तथा दीप्ति रावत सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish