सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा संपन्न, लौटे उत्तराखंड के तीर्थयात्री

13
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

देहरादून। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के तहत उत्तराखंड से गुजरात गए तीर्थयात्रियों का दल शुक्रवार शाम 4 बजे वेरावल रेलवे स्टेशन (सोमनाथ, गुजरात) से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया। यात्रा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने सोमनाथ के स्थानीय हाट बाजार का भ्रमण किया और खरीदारी का आनंद लेने के बाद वापसी की।

यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों ने गुजरात सरकार और संस्कृति विभाग, गुजरात द्वारा यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं, सेवा और आतिथ्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मिली सुविधाओं और सम्मानजनक व्यवस्था ने उन्हें बेहद प्रभावित किया।

तीर्थयात्रियों ने कहा कि इस तरह की पहल देश की विविध संस्कृतियों के बीच आपसी संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करती है। उन्होंने इस आयोजन के लिए उत्तराखंड सरकार और संस्कृति विभाग, उत्तराखंड का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं धार्मिक यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish