मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण

15
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा समयबद्ध ढंग से परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे कई राज्यों को लाभ मिलेगा। उन्होंने यूजेवीएनएल (UJVNL) के प्रबंध निदेशक को वर्ष 2031 तक परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी संबंधित संस्थाओं से अगले दो से तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्य में आवश्यक मशीनरी और मैनपावर बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।

आनन्द बर्द्धन ने निर्देश दिए कि परियोजना की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के लिए PERT चार्ट तैयार कर उसका शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी अनिवार्य तकनीकी परीक्षण विशेषज्ञों की निगरानी में समय पर पूरे किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था एलएंडटी (L&T) और यूजेवीएनएल के अधिकारियों को निर्माण स्थल पर नियमित रूप से उपस्थित रहकर दैनिक, पाक्षिक और मासिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रीय जल आयोग द्वारा अपेक्षित सभी तकनीकी परीक्षणों को शीघ्र पूरा कराने को भी कहा।

उन्होंने अधिग्रहीत भूमि के मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संवाद बनाए रखते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह, एलएंडटी के जीएम प्रभु कुमार, परियोजना प्रबंधक विष्णु मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish