राज्यपाल से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के नए निदेशक डॉ. खजुरिया ने की भेंट

5
0 0
Read Time:1 Minute, 19 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से राजभवन स्थित लोक भवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून के नवनियुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजुरिया ने शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने डॉ. खजुरिया को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. खजुरिया के नेतृत्व में अकादमी वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें वन प्रशासन एवं प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish