मुख्यमंत्री धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन ने की भेंट

21
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं भारत-जर्मनी सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी तीन साहित्यिक कृतियां—’इमली का चटकारा’ (कहानी संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) और ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता संग्रह) मुख्यमंत्री को भेंट कीं।

मुख्यमंत्री ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि साहित्य विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद स्थापित करने और सामाजिक सरोकारों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संबंधों को मजबूत बनाने में डॉ. योजना साह जैन के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और मानवीय संवेदनाओं को वैश्विक पटल पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ ही दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish