4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर देहरादून में निकला ‘पुलिस अधिकार मार्च’

12
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के जवानों की लंबे समय से लंबित 4600 ग्रेड पे की मांग के समर्थन में सोमवार को देहरादून में “पुलिस अधिकार मार्च” का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में निकले इस मार्च में पुलिस परिवारों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर पुलिस कर्मियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

मार्च के दौरान एडवोकेट संदीप चमोली ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवान दिन-रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रदेश की सुरक्षा और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी वर्षों से लंबित 4600 ग्रेड पे की मांग पर सरकार को शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि पुलिस कर्मियों की न्यायोचित मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर जल्द फैसला लिया जाना चाहिए, ताकि पुलिस बल का मनोबल मजबूत हो और उनके योगदान का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि 4600 ग्रेड पे पुलिस कर्मियों का अधिकार है, किसी प्रकार का उपकार नहीं। उन्होंने सरकार से बिना और विलंब किए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस का सम्मान ही राज्य का सम्मान है।

मार्च में सुराज सेवा दल, जन अधिकार पार्टी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी), आम आदमी पार्टी, प्रदेश किसान यूनियन, राष्ट्रीय बजरंग दल, कांग्रेस सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन के दौरान सभी वक्ताओं ने पुलिस जवानों की मांगों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त करते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish