कांग्रेस ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी को लेकर सौंपा ज्ञापन

14
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

देहरादून। कांग्रेस के राजकुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इंद्रिया मार्केट री-डेवलपमेंट योजना को शीघ्र पूरा कराने तथा परियोजना की जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

उन्होंने इंदिरा गांधी की प्रतिमा को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने, अतिक्रमण के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ पर रोक लगाने और मलिन बस्तियों में निवास कर रहे लोगों को मालिकाना हक प्रदान करने की मांग भी की। इसके अलावा पिछले वर्ष बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुश्तों तथा सड़कों का जल्द पुनर्निर्माण कराने का अनुरोध किया गया।

राजकुमार ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के सभी लंबित विकास कार्यों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish