चलती सिटी बस में ड्राइवर को आया दिल का दौरा, छह लोगों को कुचला

3
0 0
Read Time:4 Minute, 11 Second

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक भीषण हादसा सामने आया है। यहां कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर के पास सिटी बस ने पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बेकाबू हुई सिटी बस ने फुटपाथ पर बैठे पांच मजदूर को रौंद दिया। हादसे में 22 वर्षीय आहत (निवासी राजीव नगर) की लाल पुल के पास मौत हुई, जबकि संजीत, रतन, मानसिंह, आहद और सुखराज घायल हो गए। चारों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र में लालपुल का है। यह सिटी बस आईएसबीटी से घंटाघर की ओर जा रही थी। उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लालपुल के पास सड़क से उतर गई और फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को रौंदते हुए होटल के गेट तक जा पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को बस के नीचे से निकालकर इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी मजदूर रोजाना की तरह काम मिलने का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस अचानक फुटपाथ पर चढ़ गई और देखते ही देखते सभी उसकी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि बस होटल के गेट पर जाकर रुक गई, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक अर्जुन गुरुंग को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा। जिसके चलते वह बस से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो में बैठाकर अस्पताल भेजा। दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। हादसे के कारण क्षेत्र में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल लालपुर के पास सिटी बस द्वारा कई लोगों को रौंद जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लिया गया है। साथ ही बस को भी कब्जे में लिया गया है। हादसे के कारणों की पड़ताल जारी है। प्रथम दृष्टया में चालक को दौरा पड़ने की बात सामने आई है और चालक का इलाज जारी है। घटना की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish