दो दिवसीय दौरे पर देवभूमि पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

13
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

देहरादून। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय राजकीय दौरे पर ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड पहुंच चुकी हैं। देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे (जॉलीग्रांट एयरपोर्ट) पर अवतरण के बाद राज्य की शीर्ष लीडरशिप और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति के विमान से उतरते ही उत्तराखंड की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। अगवानी करने वाले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,  कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के साथ ही जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, सेना व पुलिस के उच्चाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति अपने इस दौरे के दौरान देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड  में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वह युवा सैन्य कैडेटों की परेड की समीक्षाकरेंगी और उन्हें संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून और आईएमए परिसर तक सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं, और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन स्वयं सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish