हिमाचलः कुल्लू पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नग्गर आश्रम में की पूजा-अर्चना

11
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

कुल्लू। देश के पूर्व राष्ट्रपति कुल्लू-मनाली दौरे पर हैं। गत रविवार को वह नग्गर पहुंचे थे। इसके बाद वह नगर घुरदौड़ स्थित पूज्य सुधांशु महाराज जी के विश्व जागृति मिशन आश्रम में रुके हुए हैं। सोमवार को एक बार फिर नग्गर में विश्व जागृति मिशन आश्रम की ओर से पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिवार का पारंपरिक कुल्लवी रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा स्थान पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। सोमवार को स्थानीय लोगों और आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रपति ने परिवार सहित पूजा अर्चना में भाग लिया। इस दौरान भी कड़ी सुरक्षा को बीच आश्रम परिसर में उनके स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई। सोमवार को पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने कृषि भूमि प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया।

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति अपने इस निजी प्रवास के दौरान करीब तीन दिन तक सुधांशु महाराज जी के आश्रम नग्गर में रहेंगे और अध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति इससे पहले भी राष्ट्रपति रहते अटल टनल देखने के लिए लाहुल व मनाली का दौरा कर चुके हैं। देवभूमि की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और आध्यात्मिक माहौल उन्हें हमेशा से ही आकर्षित करता रहा है। यही कारण है कि उन्होंने एक बार फिर अपने निजी प्रवास के लिए देवभूमि कुल्लू-मनाली को चुना। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह दिन भर सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनके प्रवास को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish