केदारनाथ यात्रा : माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र प्रशासन सतर्क

45f8d11f41d714a1016d960bef38e3b6 (1)
0 0
Read Time:3 Minute, 44 Second

देहरादून, 31 मई: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले में भारी वर्षा, आंधी-तूफान व अन्य प्रतिकूल मौसम गतिविधियों की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान संभावित आपदा परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क व सक्रिय है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा लगातार मौसम की स्थिति, यात्रा मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एहतियात व सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में यात्रा मार्ग पर संचालित सभी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थल एवं सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष रूप से सोनप्रयाग, गौरीकुंड सहित सभी भूस्खलन संभावित सेक्टरों में तैनात सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौसम सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे न बढ़ने दिया जाए तथा उन्हें निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों में सुरक्षित रूप से ठहराया जाए।

प्रशासन सभी होल्डिंग स्थलों पर यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। संबंधित अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। यात्रा मार्ग पर तैनात सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व अन्य विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की आपदा, मार्ग अवरोध, भूस्खलन, दुर्घटना अथवा अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराई जाए, ताकि त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। आपात स्थिति में दूरभाष नंबर 8958757335 एवं 8218326386 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने समस्त यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सुरक्षा की दृष्टि से मौसम सामान्य होने तक अपने निर्धारित होल्डिंग स्थलों अथवा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। मौसम की स्थिति एवं सुरक्षा आकलन के आधार पर आगामी निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish