म्यांमार के राष्ट्रपति भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आज पहुंचेंगे बिहार, 01 जून को प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी वार्ता

6583ad4de5db7ac7c96d146a7118e387
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second

नई दिल्ली, 30 मई । म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 3 जून तक भारत की यात्रा पर आज बिहार के बोधगया पहुंच रहे हैं। वे 1 जून को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। चुनाव में विवादास्पद जीत के बाद अप्रैल में राष्ट्रपति बनने वाले यू मिन आंग की यह पहली विदेश यात्रा है।

म्यांमार के राष्ट्रपति आज बोधगया आ रहे हैं। वे सुबह बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा में होटल ले जाया जाएगा। वे लगभग 11 बजे महाबोधि मंदिर जाएंगे, जहां शिष्टमंडल के साथ पूजा और परिभ्रमण करेंगे। महाबोधि मंदिर के अलावा वे बर्मीज विहार, महाबोधि धम्म एकता मोनास्ट्री, सुजाता टेम्पल मतंगवापी भी जाएंगे।

म्यांमार के राष्ट्रपति 1 जून को होने वाले इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन अफ्रीकी महाद्वीप के कुछ देशों में इबोला वायरस के प्रकोप के कारण चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया। आईबीसीए सम्मेलन भी इसी के साथ होना था इसलिए उसे भी टाल दिया गया। इसके बावजूद म्यांमार के राष्ट्रपति भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं।

इस यात्रा में वे 1 जून को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। 2 जून को वह मुंबई पहुंचेंगे, जहां उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ विभिन्न औद्योगिक स्थलों का दौरा करेंगे।

यू मिन आंग ह्लाइंग म्यांमार के 11वें राष्ट्रपति और पूर्व सैन्य कमांडर हैं। वे अप्रैल 2026 में म्यांमार के आधिकारिक राष्ट्रपति बने हैं। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के जरिए म्यांमार की निर्वाचित नेता आंग सान सू ची की सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish