बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, बिजली घर में हंगामा और हाईवे जाम

ddef720003a44de67de7c2f87cf1f41d
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

हरिद्वार, 22 मई। भीषण गर्मी के बीच जगजीतपुर क्षेत्र में लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार देर रात बड़ी संख्या में स्थानीय लोग गुरुकुल स्थित बिजली घर पहुंचे और बिजली कटौती के विरोध में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ को देखकर यूपीसीएल कर्मचारी मौके से हट गए, जबकि लोगों ने अधिकारियों को फोन मिलाए, लेकिन अधिकांश फोन बंद मिले।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और कुछ लोग बीच सड़क पर लेट गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जगजीतपुर और गणपति धाम क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। बिजली न मिलने के कारण पंपिंग स्टेशन बंद हैं और पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं।

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी ने बताया कि सराय की विभाजित विद्युत लाइन के निर्माण कार्य के चलते दो दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले ही इसकी सूचना दी गई थी और अब विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

वहीं पेयजल विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि बिजली न होने के कारण मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे टंकियां नहीं भर रहीं और पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद अनुपमा रावत भी बिजली घर पहुंचीं। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हुई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish