पश्चिम बंगाल-असम के चुनावी रूझानों से उत्तराखंड भाजपा में जश्न

15
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

रामनगर। सोमवार को तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में रुझान आने के बाद उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। रामनगर में भी बीजेपी विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया। बता दें कि सोमवार को तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद वोटों की गिनती चल रही है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में आ रहे नतीजों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है।

रामनगर में विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी भी की। वहीं, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने भी इस मौके पर कहा कि बीजेपी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण पार्टी को देशभर में समर्थन मिल रहा है। आने वाले समय में बीजेपी और ज्यादा मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा। फिलहाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का मौहाल है। साथ ही इस चुनावी रुझानों ने पार्टी समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी है।

गौर हो कि 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना हो रही है। कई राउंड की गिनती के बाद आखिरी परिणाम आएगा। इस चुनाव में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के करीब 25 करोड़ लोगों ने अपना मत दिया है। जिसका नतीजा जल्द ही सबके सामने होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish