लापरवाही पर एसएसपी की सर्जिकल स्ट्राक,  ऋषिकेश में पूरी चौकी को किया था निलंबित

suspended-vector-round-stamp-rubber-84797746
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

देहराूदन। ऋषिकेश स्थित होटल नवरंग में देर रात पकड़े गए अवैध कसीनो का मामला अब सिर्फ गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं रहा। इस कांड की आंच अब खुद पुलिस महकमे तक पहुंच गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आईडीपीएल चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी सहित समस्त 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

दरअसल गत 27 मार्च की रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली कि ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून ने क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।  

एसएसपी दून ने इसे चौकी स्तर पर चेकिंग और सत्यापन अभियान में बरती गई घोर शिथिलता और लापरवाही माना। इसका नतीजा तुरंत सामने आया। चौकी प्रभारी आईडीपीएल सहित वहां तैनात समस्त 12 पुलिसकर्मियों को बिना देर किए निलंबित कर दिया।  गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून पहले से ही सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश देते आए हैं। इस मामले में 12 पुलिसकर्मियों का निलंबन सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे जिले की पुलिस को एक कड़ा संदेश है कि लापरवाही और मिलीभगत अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish