उधार मांगी धनराशि हड़पने पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

 देहरादून: उधारी मांगी धनराशि न लौटाने पर राजपुर थाना पुलिस ने दंपती सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा कोर्ट के आदेशों पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता प्रेम कुमार साहु निवासी जाखन राजपुर रोड ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दायर किया कि उनकी यशवंत सिंह रावत के साथ करीब 15 साल से व्यापारिक और पारिवारिक संबंध रहे हैं।

यशवंत सिंह ने सुमंत सिंह रावत और उसकी पत्नी श्वेता रावत के साथ मिलकर साढ़े 53 लाख रुपये उधार मांगे और छह महीने में वापस करने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपितों की बातों में आकर उन्होंने 22 सितंबर 2021 को विभिन्न चेकों के माध्यम से धनराशि दे दी। छह महीने का समय पूरा होने पर जब प्रेम कुमार ने धनराशि वापस करने को कहा तो आरोपितों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया।

इस संबंध में एसओ रायपुर मोहन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेशों पर आरोपित यशवंत सिंह रावत निवासी शिवम विहार जाखन, सुमन सिंह रावत व उनकी पत्नी श्वेता रावत निवासी पुरुकुल गांव भगवंतपुर राजपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %