काशी विश्वनाथ मंदिर में 100 बार दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गये हैं। 2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं, अमूमन हर बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। मुख्यमंत्री योगी मंदिर में षोडषोपचार विधि से दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना करते हैं। सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से अभी तक अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी 100 बार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आये। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महीने में एक बार या कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। अपने हर दौरे में मुख्यमंत्री विकास कार्यो की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हैं। वहीं 6 साल के हिसाब से देखें तो मुख्यमंत्री योगी औसतन हर 21 दिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी 2017 से मार्च 2022 तक 74 बार भगवान विशेश्वर से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। श्री काशी विश्वनाथ के अर्चक डॉ. नीरज कुमार पांडेय बताते हैं ये उनकी सनातन धर्म के प्रति और बाबा विश्वनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा को दर्शाता है।

बता दें कि बीते साल 9 सितंबर को मुख्यमंत्री ने जब वाराणसी का 100वां दौरा किया था, तब उन्होंने 88 वीं बार श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था। इसके बाद से इस साल 18 मार्च तक मुख्यमंत्री ने 12 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

आईएएनएस

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %