महिला कांग्रेस का भाजपा सांसद के आवास के बाहर प्रदर्शन
Raveena kumari April 14, 2022
Read Time:1 Minute, 8 Second
देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस महंगाई को लेकर लगातार आन्दोलनरत है। गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने बाकायदा सांसद के आवास पर नोटिस भी लगाया और कहा कि भाजपा के राज में महंगाई बेलगाम हो गयी है।
कार्यकर्ताओं का कहना था जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, उससे आम आदमी आने वाले दिनों में इस महंगाई में अपना निवाला भी खो बैठेगा। इस दौरान कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की तथा महंगाई डायन खाय जात है..जैसे गीत गाकर अपना रोष प्रकट किया।धरना प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 24 महिलाएं शामिल रही।