महिला कांग्रेस महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरीए सरकार को घेरा

28dl_m_362_28032022_1_H@@IGHT_0_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:4 Minute, 5 Second

देहरादून: महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्वतमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला मौजूद रहीं।

सोमवार को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन से महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेसजनों नें आज बढ़ती मंहगाई के विरोध में घण्टाघर तक महंगाई के विरोध में रैली कर गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया।

इस मौके पर ज्योति रौतेला नें कहा कि यू.पी.ए. सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के समय तेल की कीमतों के अन्तर को जनता के सम्मुख रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की जनता की गाड़ी कमाई लूटने का काम किया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी इजाफा कर महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे वैश्विक महामारी का दंश झेल रही जनता की कमर टूट चुकी है।

उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। आज 34 से अधिक देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भारत से कम हैं।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को केन्द्र की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले से महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है। अब महंगाई बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबन्धन की सरकार के समय में रसोई गैस का मूल्य 414 रुपये था जबकि वर्तमान में रसोई गैस का मूल्य 950 तक पहुंच गया है। आम जरूरत की चीजों के दामों में विगत 8 वर्षाें में कई गुना वृद्धि से आम गरीब व्यक्ति का जीना मुहाल हो गया है। अब भाजपा सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से हम केन्द्र की भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कम हुई तेल की कीमतों के मुताबिक देश में भी पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में पिछले दो साल में की गई वृद्धि को तुरन्त वापस ले।

इस दौरान वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश रमन, आशा मनोरमा डोबरियाल, प्रमिला थापा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, परिणिता बडोनी, नजमा खान, रईसा फातिमा, प्रियंका भंडारी, किरन मन्द्रवाल, वन्दना, माला राव, रजनी राठौर, अंबिका चौहान, चंचल खत्री आदी मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed