दून से लापता हुई युवती पंजाब से बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

12
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

देहरादून: पटेल नगर इलाके से एक सप्ताह पहले लापता हुई एक लड़की को पंजाब से बरामद किया है। इसी के साथ ही पुलिस ने कथित तौर पर उसे भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को यहां बताया कि 18 वर्षीय लड़की को पंजाब के अमृतसर से शनिवार को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 मार्च को लड़की के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी थी कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद का रहने वाला नूर मोहम्मद (26) उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 (3) 64 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मोहम्मद के अमृतसर में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को दबिश देते हुए लड़की को बरामद कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %