उपराष्ट्रपति ने दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को दी बधाई
Raveena kumari October 4, 2022
Read Time:59 Second
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को दशहरे की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी है।
उपराष्ट्रपति ने यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा,संपूर्ण भारत में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले पर्व दशहरे के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, दशहरा ”धर्म” या धार्मिकता में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। यह पर्व भगवान राम के गुणों – सत्य, न्याय, करुणा, कर्तव्य और साहस को संजोने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर है।
मेरी कामना है कि यह त्योहार देश में शांति, समृद्धि और सद्भाव लाए।