उत्तराखंड सरकार करेगी प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार

download (4)
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

देहरादून: प्रदेश सरकार भी अब स्वयं हवाई सेवाओं का संचालन कर सकेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार को निविदाएं आमंत्रित करने का अधिकार दे दिया गया है। हवाई सेवा के संचालन को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एआइआइ) प्रदेश सरकार को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगी। प्रदेश सरकार 20 सीट से कम क्षमता के छोटे हवाई जहाज भी खरीद सकेंगी। केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत प्रदेश सरकारों को इसके लिए अधिकृत कर दिया है। प्रदेश में अभी हवाई सेवाओं का संचालन तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।

उड़ान योजना के तहत प्रदेश में देहरादून से पिथौरागढ़, हिंडन से पिथौरागढ़ और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवाओं को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पांच स्थानों से हेली सेवाएं भी स्वीकृत हैं। प्रदेश में हेली सेवाओं का संचालन तो हो रहा है, लेकिन हवाई सेवाएं सुचारू नहीं हो पाई हैं। देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का संचालन शुरू तो किया गया, लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चल पाई। विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद यह सेवा लड़खड़ाती गई और अंत में बंद हो गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %