पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम के निधन से सपा कार्यकर्ता शोकाकुल, गंगा में दीपदान कर दी श्रद्धांजलि

0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम स्थित अस्पताल में सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। नेताजी के निधन की जानकारी मिलते ही वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ता शोकाकुल हो गये। कार्यकर्ताओं ने दशाश्वमेधघाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी ’नेताजी’ मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताने के साथ उनके साथ ली गई तस्वीरों को शेयर करते रहे। पार्टी के बड़े पदाधिकारी लखनउ स्थित पार्टी कार्यालय में जाने की तैयारी में जुटे रहे।

बताते चले 1939 में उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में जन्मे मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 1996 से 1998 के बीच रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। मुलायम सिंह यादव राम मनोहर लोहिया, मधु लिमये और अन्य जैसे समाजवादी नेताओं से प्रभावित होकर राजनीति में आए। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच ’नेताजी’ के नाम से जाने जाने वाले मुलायम सिंह यादव को उनके समर्थकों द्वारा ’धरतीपुत्र’ भी कहा जाता था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %