विधानसभा सत्र शुरु होने पहले दी गई कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि

0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में सत्र से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित सूबे के मंत्रियों व विधायकों ने कल्याण सिंह  के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से देश ने आज एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार व धर्मनिष्ठ राजनेता को खो दिया। उन्होंने कहा बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में भाजपा का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ। राष्ट्र व श्रीराम की सेवा के पुनीत कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किए जाएगा।अग्रवाल ने कहा कि बाबूजी के निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असंभव है। इस अवसर पर उन्होंने कल्याण सिंह के साथ जुड़े उनके संस्मरण भी साझा किए।

श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक देशराज कर्णवाल, विधायक संजय गुप्ता, विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %