पार्टी की रीति नीति को समझने के लिए प्रशिक्षण वर्ग जरूरीः मदन कौशिक

0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

गोपेश्वर: चमोली जिले के थराली विकास खंड के ग्वालम में आयोजित भाजपा के तीन दिवसयी प्रशिक्षण वर्ग का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ करते हुए कहा कि पार्टी की रीति-नीति को समझने के प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन जरूरी है।

मंगलवार को प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसके लिए जिला स्तरों पर इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। ताकि कार्यकर्ता भली-भांति पार्टी की रीति नीति को समझ कर उसी के अनुरूप भविष्य में कार्य कर सकें।

थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर उनके चुनाव क्षेत्र में हों रहा है। उन्होंने थराली मंडल इकाई का बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया। उद्घाटन सत्र के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने शिविर में भाग लें रहें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शिविर में बताई जाने वाली बातों को भली-भांति ग्रहण करने की अपील की।

प्रशिक्षण शिविर में कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, पार्टी जिला प्रभारी विजय कपरवाण, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष गणेश शाह, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, थराली की ब्लाक प्रमुख कविता नेगी, थराली के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नंदी कुनियाल,थराली की ब्लाक प्रमुख कविता नेगी, युवा मोर्चा थराली के अध्यक्ष आशीष थपलियाल, भाजपा नेता राकेश जोशी, अरुण मैठाणी, नरेन्द भारती आदि मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %