आज का राशिफल, 5 अगस्त 2023

0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second

मेष: मन अशांत रहेगा। चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ-समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्त्रोत भी बनेंगे। अच्छी स्थिति है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन: शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें। कर्क: भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। विपरीत परिस्थितियां हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें। वृश्चिक: भावुक मन से कोई निर्णय ना लें, अन्यथा नुकसान संभव है। महत्वपूर्ण चीजों को अभी टालकर रखें और महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु का दान करें। मकर: किया गया परिश्रम सफलतादायक होगा। घर व गाड़ी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे ना लगाएं। धन-हानि के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो लड़ाई-झगड़ा कुटुम्बों से होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतानी ठीक और व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %