ज्यूरी में कलश यात्रा के साथ त्यावल में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
Raveena kumari July 1, 2022
Read Time:43 Second
ज्यूरी : ज्यूरी के त्यावल में देवी सिंहासिनी की अगुवाई में कलश यात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कलश यात्रा में स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके बाद सिंहासिनी माता त्यावल की प्राचीन बावड़ी से कलश लाया गया।
देवी सिंहासिनी माता अगले सात दिनों तक भागवत पंडाल में विराजमान रहेंगी। जयचंद शर्मा कथा का व्याख्यान करेंगे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी और समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।