नाबालिग गैंगरेप और हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second


हरिद्वार:
बहादराबाद थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को  गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की फरार बहन और निष्कासित भाजपा नेता ग्राम प्रधान पति की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। छह आरोपियों को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का शव पतंजलि के पास हाईवे किनारे मिला था। उसकी पहचान होने के बाद मां ने मुख्य आरोपी अमित सैनी और उसके चचेरे भाई निष्कासित भाजपा नेता ग्राम प्रधान पति आदित्य राज सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अमित सैनी और उसकी मां सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सामने आया था कि चार युवकों ने किशोरी से पहले सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह मदद मांगने अपने प्रेमी के पास घर पहुंची थी। आरोप है कि वहां उसने पहले उससे दुष्कर्म किया। फिर सामूहिक दुष्कर्म की बात पता चलने पर उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे हाईवे पर लाकर अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया था। साक्ष्य छिपाने के आरोपी बनाए गए ग्राम प्रधान पति आदित्यराज सैनी, अमित सैनी की बहन रूबी, पिता मदनपाल सैनी की तलाश में पुलिस के अलग-अलग टीमें दबिश दे रही थीं।  थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %