कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को दे दी विदाई पार्टी : सुंदर सिंह ठाकुर

0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

कुल्लू: मुख्यमंत्री ने संकल्प ले लिया है कि चाहे जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले न मिले लेकिन उनके प्रचार प्रसार में कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री ने मंच से कुल्लू में चल रही समस्याओं के बारे में कोई चर्चा नहीं की। सरकार के प्रति लोगों का रवैया ठीक नहीं है। कर्मचारियों ने गत दिवस देर शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका नाम मुख्यमंत्री की एक शाम कर्मचारियों के नाम रखा गया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को विदाई पार्टी दे दी है। यह बात सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कही।

ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा कुल्लू में राज्य स्तरीय गृहणी सुविधा योजना कार्यक्रम किया गया। कर्मचारियों पर भीड़ जुटाने का दवाब बनाया गया। जिसपर लाखों रुपए खर्च किए गए। 100 से अधिक बसों को कार्यक्रम के लिए व्यस्त कर दिया ओर स्कूल के बच्चों व आम जनता को परेशानी में धकेल दिया। फिजूल खर्ची कर के प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

विधायक ने कहा इतना बड़ा इंतजाम किया गया था कि आधी कुर्सियां खाली थी।

ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री ने सोलंग गांव में हुए हादसे पर कोई चर्चा नहीं की। अस्पताल में डाक्टरों की कमी, भूतनाथ पुल, भुंतर पुल व फोरलेन प्रभावितों स्थित अन्य मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की ओर चुप्पी बनाए रखी। सोलंग गांव के हाडसेंके लिए सरकार जिम्मेवार है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %