अप्रत्याशित नतीजों के डर से विचलित कांग्रेस ढूंढ रही हार के बहानेः भट्ट

0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित होने हैं, लेकिन जिस तरह अप्रत्याशित नतीजों के डर से कांग्रेस विचलित है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को अगर एक्जिट पोल पर भरोसा नही है तो उसे नतीजों के आने का इंतजार करना चाहिए। लेकिन वह भाजपा सरकार के खिलाफ गलत बयानी कर संभावित हार के डर से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना मत दे दिया है और दो दिन बाद स्थिति सबके सामने हैं। अगर, कांग्रेस इन एक्जिट पोल को फर्जी मानती है तो उसके सामने हकीकत का सामना करने का विकल्प है और उसे इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता अब इवीएम को लेकर भी सवाल उठाने लगे हैं। वह अक्सर चुनाव के वक्त तब इस पर सवाल उठाती है जब उन्हे जनता नकार देती है। हालांकि किसी राज्य मे उसे सफलता मिली तो वह जनता को सर्वाेपरि मानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सब्र रखने की जरूरत है। उसे जनादेश पर भी सवाल उठाने का हक नही है। भाजपा विकास कार्यों के बूते देश और विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे 400 पार के लक्ष्य के साथ जनता के पास गयी और पूरे विश्वास के साथ चुनाव नतीजे का इंतजार कर रही है। वहीं कांग्रेस अप्रत्याशित नतीजों को लेकर बाद मे बहाने ढूंढ रही है। कांग्रेस को उसकी असलियत का पता अवश्य लगेगा, क्योंकि देश वासी जान चुके हैं कि कांग्रेस ने 70 साल मे सेवा नही राज किया है। भाजपा देश के अंतिम छोर मे बैठे व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सुध ले रही है और इसी का नतीजा है कि भाजपा उसके लक्ष्य 400 पार आम जन के आशीर्वाद के साथ पहुँच रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %