हिमाचल कांग्रेस में शामिल हुए एसएस जोगटा

0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

शिमला: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा ने आम आदमी पार्टी(आप) का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मंगलवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में जोगटा अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल शामिल हुए।

जोगटा इससे पहले आप में प्रदेश प्रवक्ता थे। जोगटा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। एसएस जोगटा करीब तीन साल से आप पार्टी के साथ जुड़े रहे। इससे पहले जोगटा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस दौरान आप यूथ विंग शिमला शहरी उपाध्यक्ष अजय कुमार, दिपांशी, मुकेश कुमार व अन्य भी कांग्रेस में शामिल हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एसएस जोगटा व अन्य का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी। वहीं, जोगटा ने कहा कि उनकी आज घर वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अब तक 2016 से देय संशोधित वेतनमान के लाभ कर्मचारियों को नहीं दे पाई है। कर्मचारी, पेंशनर व उनके परिवारों के 30 लाख मतदाता विधानसभा चुनाव में भाजपा को आइना दिखाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %