पंजाब को दोबारा खुशहाल बनाने के लिए लेंगे शपथर,भगवंत मान

0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता भगवंत मान ने कहा है कि 16 मार्च को पंजाब को दोबारा खुशहाल बनाए जाने की शपथ ली जाएगी। शनिवार की सुबह राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण का समय दिया है।

मान ने कहा कि आप की सरकार पंजाब की बेहतरी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने तथा पंजाब को खुशहाल बनाने की शपथ लेगी। यह शपथ सरकार की नहीं, बल्कि पंजाबियों की है। पंजाबवासियों को शपथ ग्रहण के दिन खटकड़ कलां पहुंचने का न्योता देते हुए भगवंत मान ने कहा कि उस दिन पंजाब का प्रत्येक निवासी शपथ लेगा। क्योंकि इस बार जो विधायक चुने गए हैं वह आम आदमी हैं। इन निर्वाचित विधायकों ने टकसाली राजनीति का अंत किया है।

नई कैबिनेट के गठन पर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब मेंं मंत्रिमंडल कैसा होगा, इसका फैसला जल्द ही कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से पंजाब में आप ने चामत्कारिक जीत हासिल की है, उसी तरह से पंजाब में मंत्रिमंडल ऐसा होगा जो आम लोगों के दुख-तकलीफ को समझकर उसका समाधान करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %