महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाएं: सरवीण चोैधरी

0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

धर्मशाला: प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचे तथा समाज का हर एक व्यक्ति इन योजनाओं की जानकारी रखे, इसके लिए ‘‘जनभागीदारी से सुशासन हिमाचल का महा क्विज़‘‘ नाम का एक आनलाईन क्विज़ आरम्भ किया गया है। इस क्विज़ में हिमाचल प्रदेश का कोई भी नागरिक 25 जुलाई 2022 तक भाग ले सकता है। क्विज़ के विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। आज का यह कार्यक्रम भी इसी पहल का एक भाग है ताकि सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पंहुचाई जा सके तथा उन्हें इस महाक्विज़ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शनिवार को धर्मशाला कालेज के सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित ‘जनभागीदारी से सुशासन राउंड एक’ के तहत महिला सशक्तिकरण क्विज़ में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर जीवन में अनेक बाधाओं का दृढ़ता के साथ सामना करते हुए उंचे प्रशासनिक एवं संवैधानिक पदों पर आसीन हंै तथा बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। अपने-अपने कार्यक्षेत्र में महिलाएं त्वरित एवं प्रभावी निर्णय लेकर हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर एक अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सरवीन ने जाना बस हादसे के घायलों का हाल

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी ने शुक्रवार सायं धर्मशाला में हुई निजी बस की दुर्घटना में हुए घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में जाकर कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने इस मौके पर अस्पताल प्रशासन को उपचाराधीन मरीजों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के लिए कहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %