सेतु एफसी ने स्पोर्ट्स ओडिशा को 4.0 से हराया

0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

भुवनेश्वर: सेतु एफसी ने गुरुवार को कैपिटल स्टेडियम में स्पोर्ट्स ओडिशा को 4-0 से हराकर भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) में लगातार छठी जीत हासिल की।

दुर्गा के दो गोलों की बदौलत चेन्नई की टीम के लिए पूरे अंक सुनिश्चित किए और लीग तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत की।

केन्याई फारवर्ड एलिजाबेथ ने खेल के चौथे मिनट में ही सेतु को शुरुआती बढ़त दिला दी। रेणु दाहिनी ओर से एक क्रॉस लेकर आई जिसे एलिजाबेथ ने नेट में भेजने में कोई गलती नहीं की। कार्तिका ने मैच के पांचवें मिनट में हेडर के जरिए गोल कर सेतु की बढ़त दोगुनी कर दी।

सेतु ने मैच के 8 मिनट में ही 3-0 से बढ़त बना ली। इस बार मिडफील्डर दुर्गा ने ओडिशा के बॉक्स के अंदर से एख बेहतरीन गोल किया। आधे घंटे में ही दुर्गा ने मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए सेतु को 4-0 से आगे कर दिया।

ब्रेक के बाद, ओडिशा बेहतर पक्ष लग रहा था। उन्होंने कुछ मौके भी बनाए लेकिन सेतु को डिफेंस को भेद नहीं पाए और मैच की अंतिम सीटी बजने तक अपने 4-0 की बढ़त बरकरार रखी और मैच अपने पक्ष में कर लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %