सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भोपाल पहुंची झारखंड टीम

0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

रांची: सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम बुधवार को भोपाल पहुंची। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छह से 17 मई तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की की अगुवाई में 18 खिलाड़ियों की पूरी टीम भोपाल पहुंच गई है।

झारखंड के कुछ खिलाड़ी दो मई को रांची से भोपाल के लिए रवाना हुए थेए जबकि कुछ खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स से सीधे भोपाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हॉकी झारखंड का पहला मैच सात मई को हॉकी ली पुडुचेरी के साथ तथा दूसरा मैच नौ मई को हॉकी आंध्र प्रदेश के साथ है।

उन्होंने बताया कि झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, सिमता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागेए फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज शामिल हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %