प्रियंका गांधी ने मां ज्वालामुखी मंदिर में टेका माथा

0 0
Read Time:1 Minute, 2 Second

धर्मशाला: विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए हिमाचल के कांगड़ा जिला पंहुची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रमुख शक्तिपीठ मां जवालामुखी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस की विजय को लेकर कामना की।

प्रियंका के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जवालामुखी से पूर्व कांग्रेस विधायक एवं इस बार कांग्रेस प्रत्याशी संजय रत्न मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका को मां की चुनरी ओढ़ाकर उन्हें माता का आश्रीवाद दिया। यहां से प्रियंका रैली स्थल नगरोटा के निकली।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %