प्रीतम सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा पर साधा निशाना


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home4/a1708rj8/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

मसूरी:  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महंगाई के मुद्दे को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर किसी भी प्रकार की अंतर्कलह नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में देश में महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 400 से 800 रुपए तक पहुंच गया है, डीजल-पेट्रोल दोगुना दाम पर बिक रहे हैं। लेकिन भाजपा की सरकार को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने को लेकर स्मृति ईरानी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेंट की थी। लेकिन आज वो वर्तमान प्रधानमंत्री को चूड़ियां क्यों नहीं भेंट कर रही हैं।

प्रीतम सिंह ने पार्टी में आपसी कलह को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार का कलह नहीं है। सभी नेता और कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति समर्पित हैं।

वह 2022 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश को मजबूत बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। उसके तहत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहने का खुला अधिकार है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %