राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुरेश एन पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पद की शपथ दिलाई
Raveena kumari August 3, 2022
Read Time:50 Second
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) सुरेश एन पटेल को पद की शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुरेश एन. पटेल ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अपने पद की शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि सतर्कता आयुक्त सुरेश एन पटेल जून 2021 से कार्यवाहक सीवीसी के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।