कई लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट की उपस्थिति में कई लोगों ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। प्रदेश पदाधिकारियों ने इन्हें आम आदमी पार्टी की टोपी पर पटके पहनाकर आप की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस दौरान जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी में आने का सिलसिला लोगों का लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली के साथ-साथ अब पंजाब में सरकार बनी है। जिस तरीके से पंजाब और दिल्ली सरकार दोनों ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं उससे कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी का क्रेज लोगों में और भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन आज तक कई ऐसे भ्रष्टाचारी हैं जिन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। पंजाब में एक कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगते ही उसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। यह भ्रष्टाचार पर प्रहार का जीता जागता नमूना है।

जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि यह तो शुरुआत है। आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला और बढ़ेगा। मौजूदा समय में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार आम आदमी पार्टी कार्य कर रही है और जल्द ही नतीजे सबके सामने होंगे। उन्होंने आज सदस्यता लेने वाले सभी लोगों को आम आदमी पार्टी में आने के लिए शुभकामनाएं दी। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में बलवन्त पंवार, सचिन सिंह, मोहन सिंह, आयुष सिंह, निखिल भाटिया, महबूब, सोनू सिंह, नीतू सिंह, बृजेश सिंह, दीप चंद, आयुष शर्मा, आयुष कुमार, विनोद नेगी, अशोक कुमार, राहुल काकड़, कार्तिक शाह और दीपांशु शाह प्रमुख थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %