किन्नौर: विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरगोरा मीरू ग्राम की महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण

WhatsApp Image 2021-06-05 at 7.43.21 PM
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

किन्नौर: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महिला मंडल गोरगोरा मीरू ग्राम द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर सभी महिलाओं द्वारा पर्यावरण के संतुलन एवं शुद्धि के लिए अनेक प्रकार के कार्य किए गए।

जिसके तहत महिला मण्डल गोरगोरा मिरु की प्रधान श्रीमति माया नेगी की अध्यक्षता में वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कोविड19 को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा गया।

इस मौके पर महिला मंडल ने वृक्षारोपण, सफाई, भांग उखाड़ अभियान, नालियां साफ करना आदि कार्य किए।

वहीं महिला मंडल के द्वारा एक विडियो के मध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर संदेश भी जारी किया गया। मिरु क्षेत्र की महिलाओं द्वारा किए गए इस कार्य के साथ उनके विडियो संदेश की भी स्थानीय लोगों के बीच खूब सराहना की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed